Independence Day 2020 : सिर्फ आज ही नहीं हर रोज मनाया जाता हैं यहां आजादी का जश्न, फहराया जाता हैं तिरंगा

By: Ankur Sat, 15 Aug 2020 08:05:29

Independence Day 2020 : सिर्फ आज ही नहीं हर रोज मनाया जाता हैं यहां आजादी का जश्न, फहराया जाता हैं तिरंगा

आज 15 अगस्त का दिन हैं जिसे स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराया गया। इसी तरह पूरे देशभर में कई जगहों पर ध्वजारोहण कर इस दिन को जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। लेकिन एक ऐसी जगह हैं जहां सिर्फ आज ही नहीं बल्कि हर रोज तिरंगा फहरा आजादी का जश्न मनाया जाता हैं। आगरा का अजीत नगर चौराहा राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल है। यह चौराहा उन चुनिंदा स्थलों में से एक है, जहां हर रोज राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है। इस अनूठी परंपरा की शुरुआत 26 जनवरी 2018 (गणतंत्र दिवस) से हुई, तब से अनवरत जारी है। कोरोना काल में भी यहां प्रतिदिन तिरंगा फहराया जाता है। इस कार्यक्रम में हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं।

15 अगस्त साल में एक बार आता है, लेकिन ताजनगरी में एक जगह ऐसी भी है, जहां रोजाना आजादी का जश्न मनाया जाता है। चाहे आंधी, तूफान हो या बारिश। खेरिया क्षेत्र में अजीत नगर चौराहा स्थित सेल्फी प्वाइंट पर अजीत नगर बाजार कमेटी परिवार द्वारा 26 जनवरी 2018 से प्रत्येक दिन तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान होता है।

news,latest news,independence day 2020,independence day special,15 august,agra,tricolor hoist every day ,न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, स्वतंत्रता दिवस 2020, स्वतंत्रता दिवस स्पेशल, 15 अगस्त, आगरा, हर रोज फहराया जाता हैं तिरंगा

अजीत नगर बाजार कमेटी परिवार के अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट पर 26 जनवरी 2018 से प्रतिदिन तिरंगा फहराया जाता है। राष्ट्रगान होता है। प्रत्येक दिन मुख्य अतिथि भी अलग-अलग होते हैं। यह कार्यक्रम सुबह पौने 10 बजे से शुरू होता है और 15 मिनट में समाप्त हो जाता है।

मीडिया प्रभारी संजय नोतनानी ने बताया कि इसकी प्रेरणा हमें एक वायरल वीडियो को देखकर मिली। यह वीडियो आंध्रप्रदेश का था। वहां भी निरंतर ऐसे ही देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रम होता है। इस समय हमारे बाजार में करीब 300 दुकानदार हैं। महामारी को देखते हुए थोड़ी संख्या और सामाजिक दूरी बनाकर सब खड़े होते हैं।

संगठन के महामंत्री मनोज ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मिष्ठान वितरण होता है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत सत्कार किया जाता है। फिर उनके द्वारा तिरंगा फहराया जाता है। इस स्वतंत्रता दिवस पर राज्य जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर का आना प्रस्तावित है। कोरोना काल में प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम होता है।

ये भी पढ़े :

# फिर शर्मसार हुई दिल्ली, 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

# दिल्ली : सड़ी-गली अवस्था में मिली एम्स के डॉक्टर की लाश, की आत्महत्या

# राजस्थान / गहलोत सरकार ने विश्वास मत जीता, सदन की कार्यवाही 21 अगस्त तक के लिए स्थगित

# वसुंधरा को हरे रंग की साड़ी में देख रिपोर्टर के मुंह से निकला 'पाकिस्तान', जानिए फिर क्या हुआ

# सुशांत केस / ईडी की जांच में खुलासा, अभिनेता के खाते से निकाले गए 15 करोड़ रुपए, लेकिन डायरेक्ट रिया के अकाउंट में नहीं हुआ पैसा ट्रांसफर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com